Home » जनप्रतिनिधि की सिफारिश पड़ गयी भारी, महिला कर्मचारी ने गंवाई नौकरी

जनप्रतिनिधि की सिफारिश पड़ गयी भारी, महिला कर्मचारी ने गंवाई नौकरी

by admin

Agra. आगरा रेल मंडल कार्यालय में इस समय चर्चाओं का दौर गर्म है। यह चर्चा एक महिला कर्मचारी की बर्खास्तगी को लेकर है। महिला कर्मचारी का कसूर था कि उसने मनचाहा पोस्टिंग के लिए जनप्रतिनिधि से सिफारिश कराई थी। यह सिफारिश उसके लिए गले की फांस बन गयी और उसकी नौकरी ले डूबी। सूत्रों की माने तो अधिकारियों को कर्मचारी का यह रवैया पसंद नहीं आया और रेलवे अधिनियम के तहत महिला कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

पूरा मामला आगरा रेल मंडल कार्यालय का है। जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला कर्मचारी कार्यरत है। महिला कर्मचारी ने जनप्रतिनिधियों से अपनी मनचाहा पोस्टिंग के लिए सिफारिश कर आई थी। महिला कर्मचारी का यह कदम ही गलत साबित हो गया। अधिकारियों ने रेलवे के नियम खंगालने शुरू किए और फिर उसके बाद रेलवे के नियमों के तहत उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस संबंध में रेलवे का लेटर भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी के खिलाफ रेलवे बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई रेल सेवा आचरण के नियम अनुसार की गई है। इस नियम के तहत कोई भी रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा संबंधित मामलों में अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्राधिकारी पर राजनीतिक व अन्य अन्य तरह से प्रभाव डालने का प्रयास नहीं करेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इन सेवा नियमों का उल्लंघन करने पर ही महिला कर्मचारी पर गाज गिरी है।

आगरा रेल मंडल में पहली कार्रवाई

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने रेल सेवा संबंधित नियमों का उल्लंघन किया था। इसलिए उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया है। आगरा रेल मंडल में यह पहली कार्रवाई है जब किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सिफारिश कराए जाने पर कार्रवाई की गई हो।

Related Articles

Leave a Comment