Home » राम मंदिर का निर्माण हमारी प्राथमिकता – विहिप कार्यकारी अध्यक्ष

राम मंदिर का निर्माण हमारी प्राथमिकता – विहिप कार्यकारी अध्यक्ष

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक जी का आगरा शहर में जोरदार स्वागत किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने आगरा शहर में प्रवेश के साथ साथ कई स्थानों पर भी विहिप कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया गया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत समारोह के दौरान विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष पत्रकारों से रूबरू हुए।

पत्रकार वार्ता के दौरान राम मंदिर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। विहिप कार्यकारी अध्यक्ष आलोक जी का कहना था कि राम मंदिर के मुद्दे को हिंदू संगठनों के साथ साथ साधु संत भी जोर-शोर से उठा रहे हैं। अब भाजपा की सरकार है तो राम मंदिर बनना ही चाहिए लेकिन इस दौरान कोई विवाद ना हो। इसीलिए सभी को दोनों समुदायों के बीच सामंजस्य बिठाना होगा।

कार्यकारी अध्यक्ष का कहना है कि राम मंदिर निर्माण विहिप की प्राथमिकता है जिसके लिए जगह-जगह जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार से भी राम मंदिर निर्माण को लेकर वार्ता चल रही है। विहिप कार्यकारी अध्यक्ष का कहना है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर जो बाधाएं आ रही है उन्हें 6 महीने में दूर कर लिया जाएगा। राम मंदिर सर्व समाज की सहमति से बने। इसके लिए जरूरत पड़ी तो संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून पास करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment