Home » आगरा कॉलेज मैदान पर आरएसएस द्वारा ‘विशाल शाखा संगम’ का किया गया आयोजन

आगरा कॉलेज मैदान पर आरएसएस द्वारा ‘विशाल शाखा संगम’ का किया गया आयोजन

by pawan sharma

आगरा। समय-समय पर शाखा को व्यवस्थित करने के प्रयोग संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किए जाते हैं। ऐसा ही एक अभिनव प्रयोग वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में रविवार को आगरा विभाग द्वारा ‘विशाल शाखा संगम’ का आयोजन कर किया गया। कार्यक्रम में एक ही मैदान में विभिन्न शाखाओं के अलग-अगल ध्वज लगा कर शाखा लगायी गई और शाखा संगम का स्वरूप दिया गया। यह नजारा आगरा कॉलेज के मैदान का था। जिसमे सैकड़ो की संख्या में पहुँचे स्वयं सेवकों ने शाखा में भाग लिया। आगरा कॉलेज मैदान में शाखा संगम का आयोजन नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में था।

आगरा काॅलेज मैदान पर पूर्वी महानगर का कार्यक्रम
आयोजित किया गया था। इस मैदान पर एक साथ 127 शाखाएं लगाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. संदीप अग्रवाल ने की व मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कर्मवीर ने शाखा लगाए जाने के इतिहास से सभी स्वयं सेवकों को रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में 7 बालकों को लेकर शाखा प्रारंभ करने वाले डॉ. हेडगेवार ने किया था। शाखा लगाने का उनका उद्देश्य हिन्दुओं को संगठित करने का रहा था। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा हर एक हिन्दू के घर तक पहुंचने का कार्य करेगी।

आगरा विभाग में पहली बार 6 स्थानों पर अनेक नगरों की संयुक्त शाखा लगाकर वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर वर्ष में एक बार होने वाला आद्य सरसंघचालक प्रणाम भी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम आगरा महानगर में छावनी, पूर्वी व पश्चिम और जिले में रामबाग, फतेहाबाद व सीकरी में आयोजित किया गया। सभी स्थानों के कार्यक्रम में स्वयंसेवक बंधुओं ने सुभाषित, योगाभ्यास, मंत्र सहित सूर्य नमस्कार, चार व्यायाम योग, चार आसन (ताड़ासन, उत्कटासन, वीरभद्र प्रकार, त्रिकोणासन), दंड, नियुद्ध, पदविन्यास, आचार विभाग चार, समता, बौद्धिक कार्यक्रम, परिचय, गणगीत, खेल (आयु के अनुसार) आदि का प्रदर्शन किया गया।

पश्चिम महानगर का कार्यक्रम शास्त्रीपुरम के सुनारी में आयोजित किया गया। पश्चिम महानगर के कार्यक्रम में 70 शाखाएं लगीं। छावनी महानगर का कार्यक्रम ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क में आयोजित हुआ। यहां कुल 49 शाखाएं लगायी गईं। आगरा कॉलेज मैदान पर विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र, महानगर कार्यवाह अरविंद, महानगर प्रचारक सचिन व मार्तण्ड, महानगर प्रचार प्रमुख डाॅ. नरेंद्र सिसोदिया, भाग विद्यार्थी कार्यवाह रोहित आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Comment