Home » भाजपा ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, जानिए 50 पेज के इस मेनिफेस्टो में बड़े वादे

भाजपा ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, जानिए 50 पेज के इस मेनिफेस्टो में बड़े वादे

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को संकल्पित भारत, सशक्त भारत का नाम दिया है। सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में घोषणापत्र का विमोचन किया गया। भाजपा का यह संकल्प पत्र करीब 50 पेज का है। भाजपा ने अपने इस संकल्प पत्र में कई क्षेत्रों के लिए कई वायदे किये है जिसमे शिक्षा क्षेत्र भी शामिल है। भाजपा ने अपना यह संकल्प पत्र 300 रथ, 7700 सुझाव पेटियां और 110 संवाद कार्यक्रम के बाद तैयार किया गया है।

घोषणा पत्र में किये गए वायदे

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति, राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, नागरिक संशोधन विधेयक पास कराएंगे,
राम मंदिर पर सभी विकल्प तलाशेंगे,किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक के लोन पर शून्य फीसदी ब्याज दर,
एक साल तक के कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं,
देश के सभी किसानों को 6000 सालाना मिलेगा, 60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा, 60 साल की उम्र के बाद देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन सुविधा,
राष्ट्रीय व्यापार आयोग का करेंगे गठन, भारत के अंदर क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करेंगे, उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें बढ़ाएंगे, सभी जमीन रिकॉर्ड डिजिटल किए जाएंगे, सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सभी गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन, नेशनल हाईवे दोगुना करेंगे, 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, 2022 तक सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण, 2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में बदला जाएगा, हर व्यक्ति को पांच किलोमीटर के भीतर बैंकिंग मिले, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था,आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश के लोगों ने उनपर विश्वास रखा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जन के मन की बात है। इसमें 3 प्रमुख बातों का उल्लेख किया गया है, राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है अंतोदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में समय भी दिया गया है, ताकि 2022 तक लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। PM ने ऐलान किया कि हम अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे, जिसके तहत पानी के इस्तेमाल पर बात की जाएगी.

Related Articles

Leave a Comment