आगरा जनपद के थाना बाह बटेश्वर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुर भरतार के यमुना बीहड के रास्ते पर चार अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर युवक से रुपए एवं मोबाइल लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना बाह बटेश्वर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर भरतार गांव निवासी युवक अजीत सिंह शनिवार को दोपहर बाद कस्बा बाह से अपने घर गांव लौट रहा था। युवक के मुताबिक गांव के यमुना बीहड़ रास्ते पर चार अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर घेराबंदी कर युवक से 44 हजार चार सौ रुपए एवं एक मोबाइल लूट लिया और बीहड़ के रास्ते से कूदकर भाग गए।
युवक के साथ हुई लूट की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों को ढूंढने के लिए ग्रामीणों के साथ यमुना बीहड़ के रास्तों को चारों तरफ खंगाला मगर बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना की छानबीन शुरू कर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।