Home » अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे निःशुल्क टमाटर

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे निःशुल्क टमाटर

by admin

Agra. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने इस अंदाज से तीन निशाने साधे। एक तो पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया। महंगाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और गरीब लोगों की मदद भी हो गयी।

झूग्गी झोपड़ियों में बांटे टमाटर

सपा नेता विनय अग्रवाल के नेतृत्व में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन का सेलीब्रेशन आवास विकास सेक्टर 13 में झुग्गी झोपड़ियों में नि:शुल्क टमाटर के पैकेट बांटकर किया गया। इस महंगाई में टमाटर पाकर गरीब लोग काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान लोगों ने महंगाई को लेकर अपना दर्द भी बांटा। सपाईयों ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के आने पर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों का ध्यान रखा जाएगा। उनके मूल्य भी कम किये जायेंगे जिससें खाद्य वस्तुएं सभी की पहुँच में आ सके।

सपा नेता विनय अग्रवाल के नेतृत्व में सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आवास विकास सेक्टर 13 में एक स्टॉल लगाई जिस पर टमाटर के पैकेट जमा किये। उसके बाद सपाईयों ने गरीब व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को आधा-आधा किलो टमाटर के पैकेट निशुल्क वितरित किये। सपा नेता विनय अग्रवाल ने आटे पर जीएसटी व महंगाई के मुद्दे को उछालते हुए कहा कि गरीब जनता का खयाल नहीं रखा जा रहा है। रोजमर्रा की आवश्यक चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर के भाव 120 से पार हो चुके हैं। दाल-आटा की कीमतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजपाल यादव, सतीश चाहर, विनोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, रिजवान खान, सतेन्द्र सिंह, शैलू अग्रवाल, मौनी पारीक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment