Home » डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसियों ने की निर्धन-गरीबों की सेवा

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसियों ने की निर्धन-गरीबों की सेवा

by admin
On Parinirvana Day of Dr. Bhimrao Ambedkar, Congressmen served the poor and the poor

Agra. शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में डॉ बी आर आंबेडकर का 65वां परिनिर्वाण दिवस गोबर चौकी स्थित अंबेडकर पार्क में सेवा के रूप में मनाया गया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने वृद्धा, निराश्रित, गरीब महिलाओं व विकलांगों को कम्बल वितरित किए और उनकी हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिमसें सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस जनों ने डॉ बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद सभी गरीब व वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किये गए।

शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि आज बाबा साहब के संविधान को वर्तमान भाजपा सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है, जिसकी की रक्षा हेतु दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग को एक होना पड़ेगा। इडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग के डर से भाजपा के इशारे पर देश व प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं, क्योंकि इनकी कमजोर कड़ी मोदी शाह ने दबा रखी है, इसलिए ये क्षेत्रीय दल संविधान को नष्ट होते देख रहे हैं।

On Parinirvana Day of Dr. Bhimrao Ambedkar, Congressmen served the poor and the poor

कांग्रेस नेत्री गीता सिंह ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में किसान, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर सिर्फ राहुल प्रियंका गांधी व कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। चाहे उन्नाव, हाथरस, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, आगरा व सीएए, एनआरसी व जामिया विश्वविद्यालय की घटना हो, कांग्रेस ने इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया है लेकिन क्षेत्रीय दल भाजपा के इशारे पर अल्पसंख्यक समुदाय में भ्रम फैलाकर कोरी वाह वाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं। यह दल दलित समाज को भ्रमित कर अपने फायदे के हित साधने के प्रयास कर रहे है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डा. अजय सिंह, अचलसिंह सोन, दिनेश चौधरी, संतोष चंद्रा, जॉनी पिप्पल, डा मधुरिमा शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, गीता सिंह, विनोद जरारी, मुकेश कुमार, वीरी सिंह, राम प्रकाश बघेल, सुरेश चंद शर्मा, शाने इलाही पहलवान, हाजी अकील, प्रताप सिंह, नेमी चंद, बहादुर सिंह, खेमचंद, प्रेम चंद आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related Articles