Home » आगरा में पेयजल की समस्या से निज़ात दिलाने को कांग्रेस का मटका फोड़ अभियान

आगरा में पेयजल की समस्या से निज़ात दिलाने को कांग्रेस का मटका फोड़ अभियान

by admin

आगरा। शहर में बढती पेयजल समस्या को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी जलसंस्थान के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। शहर में कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों की आवाज को जलसंस्थान व नगर निगम अधिकारियों के कानों तक पहुँचाने के लिए मटका फोड़ आंदोलन चलाने की तैयारी कर ली है। शहर अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द से पेयजल समस्या का निस्तारण नही हुआ तो जलसंस्थान व नगर निगम में मटका फोड़ आंदोलन चलाया जाएगा।

शहर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू का कहना है कि रावली क्षेत्र की जनता को महीनों से जल संस्थान द्वारा पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है और आगरा के जनप्रतिनिधियों के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं जिसके कारण लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि रावली, नगला हवेली, शाहगंज, ताल मंगलेश्वर, शहीद नगर, गुंबट ताजगंज, छीपीटोला, गोकुलपुरा, जमुना पार आदि क्षेत्रों में जगह जगह पेयजल पाईप लाईन लीकेज है लेकिन शिकायतों के बाद भी विभाग इन समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहा है।

कांग्रेस जनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जनता के सब्र की परीक्षा नहीं ले, जनता अब इनके झूटे नौटंकी से परेशान हो चुकी है। यदि शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों व कुंभकरण की नींद में सोए जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए मटका फोड़ आंदोलन शुरू किया जायेगा।

Related Articles