Home » सिकंदरा से खंदारी तक अब नहीं मिलेगा जाम, 33 करोड़ रुपए की लागत से बना फ्लाईओवर

सिकंदरा से खंदारी तक अब नहीं मिलेगा जाम, 33 करोड़ रुपए की लागत से बना फ्लाईओवर

by admin
Now there will be no jam from Sikandra to Khandari, flyover built at a cost of Rs 33 crore

आगरा। नेशनल हाईवे पर आईएसबीटी के सामने कई महीनों से जाम के झाम से जनता को जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब जनता को जाम से मुक्ति मिलने वाली है।एनएचएआई ने शुक्रवार शाम आइएसबीटी फ्लाईओवर की दूसरी लेन को चालू कर दिया। सिकंदरा से खंदारी की तरफ की लेन चालू होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। दिन भर यहां जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

बता दें कि आइएसबीटी के सामने जाम की समस्या को देखते हुए ढाई साल पूर्व फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था। एएसआइ की आपत्ति के चलते पांच माह तक एनएचएआइ मथुरा खंड की टीम ने कार्य बंद रखा था। दिसंबर 2021 तक फ्लाईओवर चालू होना था, लेकिन इसे फरवरी 2022 कर दिया गया था। एक माह पूर्व फ्लाईओवर की एक लेन चालू हुई थी। शुक्रवार शाम दूसरी लेन चालू हुई। यह लेन चालू होने से हाईवे-19 पर जाम लगने की समस्या खत्म हो जाएगी। आइएसबीटी से बसें सीधे नेशनल हाईवे पर पहुंच सकेंगी।बता दें कि यह फ्लाईओवर 33 करोड़ रुपये से बना है।

Related Articles