Home » अब सीएम योगी के इन होर्डिंग्स के बाद भाजपा में मची हलचल

अब सीएम योगी के इन होर्डिंग्स के बाद भाजपा में मची हलचल

by pawan sharma

आगरा। लखनऊ के बाद अब ताजनगरी में में भी योगी फ़ॉर पीएम के होर्डिंगों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस तरह के विवादित होर्डिंग उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर लखनऊ में लगाये गए थे लेकिन अब ताज नगरी में भी इस तरह के दर्जनों विवादित होर्डिंग लग चुके है जिन्हें खुद उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के रास्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने लगवाया है। आगरा में लगे होर्डिंग में अमित जानी ने
योगी को भगवान राम को फैजाबाद से अयोध्या लाने वाला कलयुग का अवतार बताया है और साथ में होर्डिंग पर छोटा सा योगी फ़ॉर पीएम लिखा है। इसके बाद से निगम के अधिकारीयो में भी हलचल हो गयी है।

आगरा शहर में अमित जानी ने एडवरटाइजिंग एजेंसी के जरिए शहर के अलग-अलग जगहों पर दस होर्डिंग लगाए हैं। लखनऊ के अपेक्षा इन होर्डिंग में थोड़ा सा बदलाव है। लखनऊ में इन होर्डिंग में भगवान राम को त्रेता युग का और योगी को कलयुग का अवतार बताया है और उसमें भी योगी फ़ॉर पीएम कैम्पेन लिखा हुआ है। लेकिन आगरा शहर के होर्डिंग में ऐसा नही लिखा है
लखनऊ में लगे होर्डिंग पर सूबे के मुखिया बाद खुद ने संज्ञान लेते हुए अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, हालांकि मुकदमे में अमित जानी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी और उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई थी लेकिन आगरा शहर में इस तरह के होर्डिंग लगाकर अमित जानी ने इस विवाद को और हवा दे दी है।

पूरे मामले पर अमित जानी ने फोन पर खुद के द्वारा होर्डिंग लगवाने की पुष्टी की है और आगे भी कैम्पेन जारी रखने की बात कही है. उनका कहना है कि लखनऊ में मुकदमा हो गया और अब आगरा में क्या होता है यह देखते हैं। वहीं नगर निगम के नगर आयुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेकर विवादित होर्डिंग हटवाने और उस पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Comment