Home » सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को बालूगंज में चलाया गया

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को बालूगंज में चलाया गया

by admin
Non-use of single use plastic was carried out in Baluganj

आगरा। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को बालूगंज में चलाया गया अभियान। देशभर में लगाया गया है बैन। जानिए किन चीजों पर लगा है बैन।

देशभर में शुक्रवार से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लग गया है। इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें मिलनी बंद हो जाएंगी। लोग अब सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें इसके प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए वार्ड 40 में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत बालूगंज पुलिस चौकी से हुई और फिर निगम कर्मचारियों ने आम जनमानस के सहयोग से बालूगंज मार्केट में व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और न ही पॉलीथिन में वस्तुओं को देने की अपील की।

सिंगल यूज प्लास्टिक की इन चीजों पर लगा बैन

सरकार की ओर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक जिस अभी चीजों के लिए उपयोग में लाई जाती है उन सभी पर्व लगा दिया गया है मुख्य है यह इस प्रकार हैं—

प्लास्टिक कैरी बैग, पॉलीथीन (75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले)
प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक
प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, थर्माकोल
(पॉलिस्ट्रीन),प्लास्टिक की प्लेट, प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक के गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म,इन्विटेशन कार्ड, सिगरेट के पैकेट
100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मिली तो लगेगा जुर्माना
बालूगंज बाजार और क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाने के दौरान निगम के अधिकारियों ने आम जनमानस और व्यापारियों को सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए जो गाइडलाइन आई हैं उनसे रूबरू कराया साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि अगर कल से दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की पॉलीथिन या वक्त में दिखाई दी तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा फिर उसकी जिम्मेदारी निगम की नहीं बल्कि खुद व्यापारी की होगी।

क्षेत्रीय पार्षद पति प्रवीण जैन ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से सबसे अधिक कचरा होता है। इसे ना ही नष्ट किया जा सकता है और ना ही जमीन में गड़ा जा सकता है। यह हर तरीके से नुकसान देने वाली है। इसीलिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करना ही इससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का एकमात्र विकल्प है।

सभी को दिलाया संकल्प
जन जागरूकता अभियान शुरू करने से पहले नगर निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद पति द्वारा एक शपथ का भी आयोजन किया गया था। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई

Related Articles

Leave a Comment