Home » नागिन -3 फेम पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी, नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप

नागिन -3 फेम पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी, नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप

by admin
Naagin-3 fame Pearl V Puri arrested, minor accused of rape

नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी पर नाबालिक लड़की और उसके परिजनों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। वहीं शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामला पॉक्सो एक्ट (Protection Of Child From Sexual Offences- POCSO) के तहत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल वी पुरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने टीवी में काम करवाने का झांसा देते हुए नाबालिग किशोरी का यौन शोषण किया।

बता दें नागिन-3 फेम पर्ल वी पुरी को मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित नाबालिक लड़की का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को बार-बार दोहराया गया है। जिसके बाद इस केस में पर्ल वी पुरी बुरी तरह फस चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने एक्टर सहित छः आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ रेप की घटना को कई बार दोहराया गया और साथ ही बताया यह वारदात कार में हुई।एक्टर पुरी की गिरफ्तारी पॉक्सो एक्ट (Protection Of Child From Sexual Offences – POCSO) के तहत की गई है।वहीं मुंबई के एमबीवीवी (Mira Bhayander Vesai Virar) जोन 2 के डीसीपी संजय पाटिल ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, “यह पुराना मामला है लेकिन 16 साल की नाबालिग ने अपनी मां के साथ आकर हमारे पास शिकायत दर्ज की है। हमने आईपीसी के सेक्शन 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।”

Related Articles