Home » यमुनापार में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने लगाया मतदाता पंजीकरण शिविर, वोटर लिस्ट में जुड़वाए नाम

यमुनापार में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने लगाया मतदाता पंजीकरण शिविर, वोटर लिस्ट में जुड़वाए नाम

by admin
Mulayam Singh Youth Brigade organizes voter registration camp in Yamunapar, names added in voter list

आगरा। यमुना पार फेज 2 में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से यूथ बिग्रेड की टीम ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने (संशोधन) का काम किया। इस कैम्प का आयोजन मुस्तकीम कुरैशी के नेतृत्व में रमेश चंद्र दिवाकर महानगर सचिव ने किया।

ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 2 यमुना पार पर लगाए गए मतदाता पंजीकरण शिविर में महानगर अध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी ने सैकड़ो लोगों के मतदान पहचान पत्र के फोर्म भरे। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि मतदान के समय जब वोट डालने जाते है तो वहां से लिस्ट में नाम न होने की बात कह कर भगा दिया जाता है।

यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने ऐसे सभी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस बार मतदान का हक दिलाने की बात कही और उनका मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म भरा।

इस मौके पर सुनील चौहान महानगर महासचिव, पुष्पेंद्र सिंह महानगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद कामिल महानगर उपाध्यक्ष, संजय सिंह, फिरोज खान यमुनापार उपाध्यक्ष, पंकज कुशवाहा यमुनापार उपाध्यक्ष, सोनू चौहान यमुनापार उपाध्यक्ष, रौनक चौहान यमुनापार उपाध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles