Home » कृषि बिल का विरोध कर रहे विपक्षियों को जवाब देने के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने संभाला मोर्चा, चंडीगढ़ में निकाली रैली

कृषि बिल का विरोध कर रहे विपक्षियों को जवाब देने के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने संभाला मोर्चा, चंडीगढ़ में निकाली रैली

by admin

आगरा/चंडीगढ़। विपक्ष ने मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब में इसका सबसे ज्यादा विरोध देखने को मिल रहा है लेकिन इस बिल पर विपक्षियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हाल ही में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने मोर्च संभाल लिया है।

मंगलवार को चंडीगढ़ में भाजपा की ओर से ट्रैक्टर रैली निकाली गयी जिसका नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने किया। हालांकि, यह ट्रैक्टर रैली ज्यादा दूर नहीं जा पाई और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सेक्टर-34 में ही रोक दिया।

भाजपा की यह ट्रैक्टर रैली सुबह करीब 11.30 बजे भाजपा कार्यालय से शुरु हुई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी और चंद्रशेखर समेत कई अन्य पदाधिकारी ट्रैक्टर पर बैठे नजर आए। भाजपा कार्यालय से शुरु हुई रैली को शहर के विभिन्न हिस्सों में जाना था लेकिन पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इसकेे कारण भाजपा को यह रैली सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में ही समाप्त करनी पड़ी।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने ट्रैक्टर पर बैठ कर ही लोगों को संबोधित किया और विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले भी बंटाई पर खेती होती थी। अब कांट्रेक्ट खेती से किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विधेयक लाया जाता है तो सरकार उस पर विचार करती है, ताकि भविष्य में उससे किसी को कोई नुकसान न हो। यह बिल किसानों की दशा और दिशा, दोनों बदलने का कार्य करेंगे। ये किसानों की आय बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा समय है। राजकुमार चाहर ने कहा कि कुछ ही लोग इस पर खूब राजनीति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वे सभी बैकफुट पर होंगे।

Related Articles