Home » MLC Election 2022 : आगरा में पांच दिन की बेटी लेकर वोट डालने पहुंची बीडीसी सदस्य

MLC Election 2022 : आगरा में पांच दिन की बेटी लेकर वोट डालने पहुंची बीडीसी सदस्य

by admin
MLC Eletion 2022: BDC member arrived in Agra to cast vote with a five-day-old daughter

Agra. आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद (लोकल बॉडी) चुनाव में शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हुआ। इस चुनाव में मतदान करने का जुनून व अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने का उदाहरण भी देखने को मिला। प्रसव के पांच दिन बाद ही एक बीडीसी सदस्य ममता अपनी नन्हीं बेटी को गोद में लेकर मतदान करने पहुंची। पांच दिन के नवजात के साथ मतदाता जनप्रतिनिधि ने मतदान किया।

सैंया क्षेत्र के गांव गड़सान से बीडीसी सदस्य ममता हैं। ममता अपनी सास के साथ ऑटो से सैंया पोलिंग बूथ पर पहुंची। ममता की गोद में पांच दिन की बेटी थी। एमएलसी चुनाव में वोट करने के लिए पहुंची। बीडीसी ममता ने कहा कि, मतदान बेहद जरूरी है इसलिए मैं वोट करने आई हूँ।

बीडीसी ममता का कहना है कि व्यक्ति को हर हाल में अपना मतदान जरूर करना चाहिए मैं भी आज अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्धारण करने के लिए आई हूं। मेरी बच्ची 5 दिन की है लेकिन इसके बावजूद मैंने आज मतदान किया है।

आगरा और फिरोजाबाद में 25 पोलिंग बूथ हैं जिनमें आगरा जिले में 16 और फिरोजाबाद में नौ पोलिंग बूथ हैं। यहां पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मगर, सीधी टक्कर भाजपा के प्रत्याशी विजय शिवहरे और सपा के मौजूदा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के बीच है।

फिरोजाबाद में 1599 मतदाता

फिरोजाबाद जिले में 1599 मतदाता नौ पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच रहे हैं। हर पोलिंग बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और माइक्रोआब्जर्वर तैनात किए गए हैं। मतदान के बाद मत पेटियां आगरा की मंडी स​मिति में बनाए गए स्ट्रांगरूम में जमा कराई जाएंगी।

यह चुनते हैं एमएलसी

संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, नगर निगम के पार्षद व महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, जिला व क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, कैंटोमेंट बोर्ड के सदस्य व ग्राम प्रधान वोटिंग करते हैं।

Related Articles