लखनऊ (20 May 2022)। उत्तर प्रदेश की विधानसभा बनी देश की पहली ई विधानसभा। विधायक लेकर नहीं आएंगे कार्यवाही के दौरान मोटा बैग।
लखनऊ में शुक्रवार को ई विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायकों को टैबलेट पर सवाल—जवाब के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा शायद देश की सबसे बड़ी विधानसभा होगी। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश वो प्रदेश है, जहां के सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रीय राजनीति के अंदर भी उत्तर प्रदेश की विशेष भूमिका रही है।#cmyogi
इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में विधायकों को बहुत मोटा बैग लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। विधायक जब सदन में आते थे तो अपने साथ सहायक को साथ लेकर चलते थे। बहुत बार उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस होती थी कि उनका सहायक बैग लेकर सदन तक उनके साथ जाएं। अब ई-विधान के बाद आपका काम सरल हो जाएगा।

ये होगी व्यवस्था
दरअसल, अब सदस्यों के सवाल और मंत्रियों के जवाब टैबलेट पर प्रदर्शित होंगे। सदन की सभी सीटों पर टैबलेट लगाए गए हैं। गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नेशनल ई विधान एप्लीकेशन नेवा सेवा केंद्र का लोकार्पण किया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ हाईटेक विधानसभा का निरीक्षण किया था।