Home » मिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी ने आधी आबादी को सुरक्षा देने व स्वाबलंबन बनाये जाने पर दिया जोर

मिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी ने आधी आबादी को सुरक्षा देने व स्वाबलंबन बनाये जाने पर दिया जोर

by admin

आगरा। गुरुवार को थाना हरीपर्वत में मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़ी समाजसेवी महिलाएं, समाज के प्रबुद्ध जन, सांसद एसपी सिंह बघेल, एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ जे रीभा, एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे मौजूद रहे। इस संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा के लिए प्रदेश के 1538 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, इनमें पूरी पारदर्शिता से काम होगा और आधी आबादी की समस्या सुनी जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई के लिए प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। महिला शक्ति अभियान को नवरात्र में संपन्न होने के बाद अब इसे मिशन ऑपरेशन के रूप में चलाया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध नगर से हुई। इसके बाद वाराणसी, मेरठ और फिर आगरा की बारी आई लेकिन कुछ व्यवधान के कारण संवाद देरी से हो सका। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन दिया। इसमें महिला शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान को अभी और आगे बढ़ाया जाएगा। नवरात्र के बाद उसका स्वरूप भी बदलेगा।

सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 1538 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। महिला हेल्प डेस्क नारी शक्ति अभियान के तहत की गई है और नारी सम्मान, नारी सुरक्षा व नारी स्वावलंबन पर जोर दिया गया है। कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है जिनसे महिलाएं मदद ले सकती है। योगी सरकार पूरी तरह से आधी आबादी की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर से नारी शक्ति मिशन पूरे प्रदेश में चल रहा है आगरा जिले में भी अगले 6 महीने तक यह मिशन चलाया जाएगा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है, जहां पर महिलाओं की हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Related Articles