Agra. शुक्रवार को गैलाना के जंगल में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या गैंगरेप के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो लड़कों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों गैलाना के ही है। इनमें से एक आरोपित तो नाबालिग है। उसकी उम्र 16 साल है। उसे यह तक याद नहीं जब उसने दुराचार किया किशोरी जिंदा थी या मर चुकी थी। दूसरा आरोपित शातिर है जिसने बुरी नीयत से किशोरी को दबोचा था और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। मुँह दबाने से बेहोश हुई नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। यह सच सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
शुक्रवार की दोपहर किशोरी दो बजे घर से 200 मीटर दूर जंगल में शौच करने के लिए गई थी। शाम चार बजे उसका शव जंगल में तालाब में पड़ा मिला था। शव अर्द्धनग्नावस्था में था। गले में टुपट्टे का फंदा था। घटना को लेकर गैलाना में हंगामा हुआ था। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को संभाला। खुलासे के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने गैलाना में ही कैंप कर लिया था। तेज तर्रार इंस्पेक्टरों की टीम लगाई गई थी। देर रात पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे। कड़ियां जोड़ी गईं तो पुलिस खुलासे तक पहुंच गई।
पुलिस ने शनिवार को गांव के कुछ युवकों से पूछताछ की। सभी सूखा नशा करने वाले थे। गांव के राहुल के खिलाफ पुलिस को कुछ सुराग मिले थे। यह पूर्व में किशोरी के पिता के साथ सब्जी की ठेल पर काम कर चुका था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो देर रात मामला खुल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल किशोरी की बड़ी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर किशोरी के चाचा ने कुछ दिन पहले राहुल की पिटाई कर दी थी। इसके बाद से वह बदला लेने की फिराक में था।
शुक्रवार को वह गांव के कोने पर खड़े थे। किशोरी को बोतल लेकर जंगल की ओर जाते देखकर वह उसके पीछे चल दिया। साथ में खड़े नाबालिग युवक को भी उसने पीछे आने को इशारा कर दिया। वह भी पीछे-पीछे चल दिए। किशोरी के जंगल में शौच करने के बाद दोनों ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जमीन में सिर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने अब राहुल से पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात नाबालिग को भी दबोच लिया। दोपहर तक पुलिस मामले का पर्दाफाश कर सकती है।
आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राहुल ने जैसे ही जंगल में किशोरी को पकड़ा था, वह गुस्से में थी। किशोरी ने राहुल के गाल पर थप्पड़ मार दिए और शोर मचाने लगी। तब तक राहुल ने उसका मुंह दबा लिया और जमीन पर गिरा लिया। देर तक मुंह दबाने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद राहुल ने उसके साथ घिनौनी हरकत की फिर नाबालिग ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो तीन बार राहुल ने जमीन में पटककर उसका सिर मारा।
किशोरी की मौत के बाद आरोपित उसे तालाब में धक्का देकर वहां से भाग लिए। दोनों आरोपित अलग-अलग रास्ते से जंगल से बाहर निकले। शव मिलने पर पुलिस आई तो गांव में मौजूद थे। यह देख रहे थे कि पुलिस क्या कर रही है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9