Home » आगरा के बाजार में खरबूजों की बहार, एक दिन की बारिश में गिरी कीमतें

आगरा के बाजार में खरबूजों की बहार, एक दिन की बारिश में गिरी कीमतें

by admin
Local melons started coming to Agra, came to life in the market

आगरा (24 May 2022 Agra News)। आगरा के बाजार में खरबूजों की बहार। एक दिन की बारिश में ही गिर गए रेट। थोक मंडी में पांच से दस रुपये किलो त​क में बिका खरबूजा।

आगरा में रविवार से मौसम बदल रहा है। सोमवार सुबह और फिर रात में हुई बारिश के बाद मंगलवार को बाजार में खरबूजों की बहार थी। मौसम में आई तब्दीली के कारण विक्रेताओं ने झोली फैला दी। स्थिति यह रही कि एक दिन की बरसात ने ही बाजार का ट्रेंड बदल दिया। मंगलवार को बाजार में माल भरपूर तादाद में था। खराब होने के डर से कच्चे, पक्के खरबूजे बाजार में आ गए।

ट्रैक्टर—ट्राली में आए भरकर
मंगलवार को स्थिति यह थी कि शहर के कॉलोनियों में ट्रैक्टर—ट्राली में भरकर खरबूजे बेचने के लिए लाए गए। जो खरबूजा रविवार को फुटकर में 30 रुपये किलो बिक रहा था, वह मंगलवार को आधी कीमतों पर बिका। यानि 15 रुपये से 20 रुपये किलो तक।

मंडी में यह रही रेट
सिकंदरा मंडी में खरबूजों की कीमत मंगलवार को पांच से दस रुपये किलो तक रही। दरअसल
जानकारों ने बताया कि राजस्थान के क्षेत्रों से आ रहे खरबूजे आगरा के शौकीनों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इनमें स्वाद भी कम था। लेकिन कुछ दिन पहले से जैसे ही लोकल खरबूजों की आमद शुरू हुई तो बाजार में मानो जान लौट आई हो। खरबूजों का बाजार एकदम बूम ले गया।

ये बोले जानकार
आढ़तिया गजेंद्र सिसौदिया ने बताया कि मंडी में इस समय शमसाबाद, फतेहाबाद, खंदौली आदि क्षेत्रों का खरबूजा बड़ी तादाद में आ रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण मिठास बढ़ गई है। यहां की मिट्टी खरबूजों के अनुकूल है। उन्होंने बताया कि सोमवार की बारिश के बाद कच्चा पक्का फल मंडी में आ गया। विक्रेताओं को डर था कि कहीं ये खराब न हो जाए। इसीलिए इसके दाम गिर गए।

गर्मी का इम्युनिटी बूस्टर
गर्मी में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही पानी की कमी नहीं होने देते हैं। खरबूजा हेल्दी सीजनल फल है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को अलग-अलग लाभ पहुंचाते हैं। यह शरीर की प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पानी, ऊर्जा, फॉस्फोरस, आयरन, पोटेशियम, कैलोरी, डायटरी फाइबर, फैट, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, कई तरह के विटामिंस, थियामिन आदि की कमी को पूरा करने के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles