Home » मथुरा में धरना दे रहे सपाइयों की पुलिस से हुई झड़प, लिए हिरासत में

मथुरा में धरना दे रहे सपाइयों की पुलिस से हुई झड़प, लिए हिरासत में

by admin

मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गयी। धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति के चल रहे धरने को खत्म करने के लिए पुलिस के आलाधिकारी पहुँचे तो सपाइयों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए धरने को खत्म कराया और सपाइयों को हिरासत में ले लिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा कार्यकर्ता मथुरा जिला मुख्यालय पहुँचे और वटवृक्ष के नीचे धरना शुरू कर दिया। बिना अनुमति धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले समझाया लेकिन पुलिस के समझाने पर भी सपा कार्यकर्ता धरना स्थल से नहीं हटे और उग्र होकर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कर लिया गया। इस दौरान सपाइयों की जमकर नोकझोक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रशासन का कहना है कि धारा 144 और बिना अनुमति के धरना देने पर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है,

Related Articles