आगरा। कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार पहले पोइया घाट पर होना था लेकिन अब ताजगंज पर किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अचानक से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहीद के अंतिम संस्कार की खबर से प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।

कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हो गए थे। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहीद पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मुलाकात करने आगरा जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी दोपहर 2:30 बजे दिल्ली से आगरा पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम में अचानक बदलाव आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस ने घर के आस-पास खड़े वाहनों को हटवाना शुरू कर दिया है।