Home » संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

by admin
Married woman found hanging in a trap under suspicious circumstances, accusation of murder of in-laws

आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा मोहर दिल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों ने मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं उसके जेठ, जेठानी फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के चर्रपुरा निवासी रामप्रसाद ने अपनी पुत्री सीमा का विवाह 2011 में पुरा मोहरदिल निवासी संजू पुत्र परम सिंह के साथ किया था। मायका पक्ष का आरोप है कि लगातार ससुराली जन उसका उत्पीड़न करते रहे। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को भी जेठ राधा मोहन, जेठानी आरती तथा पति संजू से सीमा का विवाद हुआ। बाद में संजू अपने खेतों पर काम करने के लिए चला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे वह लौट कर घर पर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो सीमा फंदे पर लटकी हुई थी। उसने शोर मचा कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और किवाड़ तोड़कर सीमा को फंदे से नीचे उतारा परंतु उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी निबोहरा पुलिस को हुई। मौके पर पुलिस पहुंची परंतु तब तक सीमा के जेठ राधामोहन तथा जेठानी आरती फरार हो गए। पुलिस ने उसके पति संजू को हिरासत में ले लिया। जानकारी पर एसपीआरए पूर्वी के बैंकट अशोक एवं सीओ बीएस वीर कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सासुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles