Home » श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर होंगे कई धार्मिक आयोजन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर होंगे कई धार्मिक आयोजन

by admin

आगरा। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 354वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में देश विदेश में अनेक आयोजन होंगे। सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह माई थान के तत्वावधान में उनके प्रकाश पर्व पर 2 जनवरी को प्रातः 6 बजे से 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार होगा तो वहीं 5 जनवरी को विशाल नगर कीर्तन यहाँ से शुरू होकर गुरुद्वारा बालूगंज पर समाप्त होगा। इसी सन्दर्भ में एक प्रेस वार्ता एवं पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम गुरूद्वारा माई थान पर हुआ।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधान कंवल दीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 2 जनवरी को भी महेंद्र सिंह दिल्ली वाले, हरबंश सिंह दिल्ली वाले, गुरशरन सिंह चीमा लखीमपुर वाले के अतिरिक्त भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, सुखमनी सेवा सभा राजपुर चुंगी, विजेंद्र सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा माई थान अपने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

संत बाबा प्रीतम सिंह सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल नगर कीर्तन 5 जनवरी को निकाला जाएगा जिसमें संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान पुरातन युद्ध कला का प्रदर्शन करेंगे। आनंद पुर साहिब का होला महला की झांकी इसमें प्रस्तुत होगी, साथ ही महंत योगेश पुरी के नेतृत्व में बच्चे एवं बच्चियां ताईकांडों की विधा से परिचित कराएंगे।

ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की हजूरी मे पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला जाएगा।पालकी गुरुद्वारा नानक पाडा से एवं पंच प्यारे गुरुद्वारा काछी पुरा से आएंगे। पाली सेठी ने बताया कि पंजाब का प्रसिद्ध बेग पाइपर बैंड भी इसकी शोभा को बढ़ाएगा। ड्रोन हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।

समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया की स्वच्छता अभियान का संदेश देती हुई गाड़ी नगर कीर्तन में जगरुक्त का संदेश देगी।

प्रेस वार्ता में सतविंदर सिंह, अवतार सिंह मिट्ठू , हरदीप सिंह डंग, रघुवीर सिंह,जीतू,हरमिंदर पाल सिंह पाली, वीरेंद्र सिंह, जस्सी भाई, परमिंदर सिंह, रस पाल, बादल सिंह, बचन सिंह, कृपाल सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles