Home » उत्तरी विधानसभा सीट पर जीत के लिए मंथन, तीन राज्यों में मिली जीत को भुनायेगी कांग्रेस

उत्तरी विधानसभा सीट पर जीत के लिए मंथन, तीन राज्यों में मिली जीत को भुनायेगी कांग्रेस

by pawan sharma

आगरा। उत्तरी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वैश्य बाहुल्य सीट पर कांग्रेस ने एक ब्राह्मण पर दांव लगाया है। इसलिए पार्टी इस सीट की जीत में कोई कोर कसर छोड़ना नही चाहती है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय पर बैठक की गई। इस बैठक में पार्टी प्रत्याशी रणवीर शर्मा, वरिष्ठ पार्टी नेता भारत भूषण, राम टंडन, गोपाल गुरु के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान वैश्य बाहुल्य इस सीट को कांग्रेस के खाते में कैसे डाला जाए इसके लिए सभी ने अपने अपने विचार रखे जिससे पार्टी प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के दौरान इसका लाभ मिल सके और आम जनमानस इस बार कांग्रेस को वोट करे।

कांग्रेस के लिए यह उप चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि कंग्रेस कार्यकर्ताओं को आगरा शहर की लोकसभा सीट के परिणाम मालूम है और वो इस सीट को हर हाल में जितना चाहती है। बैठक के दौरान इस सीट के जातिगत समीकरण भी सामने रखे गए और उस समाज के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी पक्ष में वोट कराने की जिम्मेदारी दी गयी।

शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन का कहना था कि इस बार पार्टी हाई कमान ने कार्यकर्ताओं की सुनी है। प्रत्याशी पैराशूट नही है बल्कि हम सब के बीच का है। इसलिय कार्यकर्ता में उत्साह है और पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनाव में जुट गया है।

पार्टी प्रत्याशी रनवीर शर्मा का कहना है कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है उसे टूटने नही दिया जाएगा। वो आगरा कॉलेज के छात्र अध्यक्ष रह चुके है इसलिए इस सीट पर गंभीर है। चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई जा रही है उसी के हिसाब से चुनाव प्रचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment