Lucknow: महान दल के अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा चुनाव के बाद सपा ने नहीं दी तवज्जो। अब होंगे अलग।
विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद भी राजनेतिक दलों का बड़ी पार्टियों के साथ दल बदलने का खेल जारी है। कभी अखिलेश यादव का सहयोगी दल रहा महान दल अब उनसे किनारा करने में लगा हुआ है। महान दल के अध्यक्ष केशव देव ने भी इसके संकेत दिये हैं। अखिलेश पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया है।
एमएलसी की सीट न मिलने से नाराज है केशव देव
महान दल के अध्यक्ष केशव देव ने कहा कि वो काफी समय से अखिलेश यादव से बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अखिलेश यादव से बात नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर सपा ने एमएलसी के चुनाव में गठबंधन को अहमियत नहीं दी है। केशव देव एमएलसी सीट चाहते थे लेकिन सपा ने उन्हें कोई तव्वजो नहीं दी है। एमएलसी सीट ना मिलने से केशव देव नाराज हैं और अखिलेश के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं।

गठबंधन से अलग होगा महान दल
महान दल के अध्यक्ष केशव देव का कहना है कि विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा।।उस चुनाव में गठबंधन के तौर पर महान दल को 2 सीट मिली थीं। फर्रुखाबाद सदर और बदायूं जिले की बिल्सी सीट पर सपा के सिंबल पर महान दल के 2 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे लेकिन अब गठबंधन धर्म नहीं निभाया जा रहा है। सपा सुप्रीमो को मालूम था कि महान दल एमएलसी सीट मांग रहा है फिर भी उन्होंने तबज्जो नही दी। इसलिए महान दल ने सपा से अलग होने का निर्णय लिया है।