Home » यूपी की सियासी चुनाव 2022 में लोक जनशक्ति पार्टी लगाएगी बसपा पार्टी में सेंध, जाने कैसे

यूपी की सियासी चुनाव 2022 में लोक जनशक्ति पार्टी लगाएगी बसपा पार्टी में सेंध, जाने कैसे

by admin

आगरा। यूपी की सियासत में लोक जनशक्ति पार्टी भी बड़ी मजबूती के साथ 2022 के चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन को तैयार करने में लोक जनशक्ति पार्टी के कर्मठ और वरिष्ठ नेता जुट गए हैं। यूपी की सियासत की कमान खुद लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान संभाल रहे हैं। यूपी में पार्टी की सियासी जमीन को तैयार करने में पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे एस तोमर की भी अहम भूमिका है। दलितों की राजधानी कही जाने वाली आगरा में यह जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।

पार्टी की सियासी जमीन की जड़ें आगरा में मजबूत हो सके इसके लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे एस तोमर ने हाईकमान से मिले निर्देश के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इतना ही नहीं 20 साल से निस्वार्थ होकर पार्टी की सेवा कर रहे जिला अध्यक्ष जे एस तोमर ने विपक्षी पार्टियों में सेंध लगाना भी शुरू कर दिया है। दलितों की राजधानी आगरा में बसपा पार्टी का अच्छा खासा जनाधार माना जाता है।

डॉ जे एस तोमर का कहना है कि आगरा जिले में बैठकों का दौर जारी है। हाईकमान से मिले निर्देश के बाद सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है। यह अभियान पूरे जिले में 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से आम जनमानस को लोक जनशक्ति पार्टी से तो जोड़ा ही जा रहा है तो वही विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी उनके संपर्क में आना शुरू हो गए हैं जो पार्टी में शामिल होना चाहते है। ऐसे विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की एक सूची तैयार की जा रही है जिन्हें लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

डॉ जे एस तोमर ने बताया कि 15 जनवरी को आगरा में पार्टी की एक बड़ी बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता तो शामिल होंगे ही वहीं अन्य दलों से आने वाले नेताओं को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडे मौजूद रहेंगे। इससे पहले यूपी की सियासत को लेकर 10 तारीख को दिल्ली और फिर लखनऊ में अहम बैठक होनी है।

डॉ. जे एस तोमर ने बताया कि यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा की तैयारियों शुरू हो गयी है। हाईकमान से मिले निर्देश के बाद और निर्देशों को अमल में लाना शुरू कर दिया गया है। पार्टी को जिले में ब्लाक स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है।

Related Articles