Home » रामबाग के पास तेंदुए ने युवक पर किया हमला, क्षेत्र में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम मौके पर

रामबाग के पास तेंदुए ने युवक पर किया हमला, क्षेत्र में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम मौके पर

by admin
Leopard attacked the youth near Rambagh, there was a stir in the area, rescue team on the spot

Agra. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र ( Etmautdaula thana) के सीता नगर की जाट वाली गली में रहने वाले सुमित के पैरों तले जमीन उस समय खिसक गई जब उसने घर में तेंदुए ( Leopard) को बैठा हुआ देखा। तेंदुए को देखकर सुमित हड़बड़ा गया। तेंदुआ सुमित के ऊपर हमला करते हुए बस्ती की ओर भाग गया। इस घटना में सुमित ( Sumit) घायल हो गया, वहीं घटना के बाद क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग के साथ-साथ वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को दी। घटना की जानकारी होने के बाद रेस्क्यू टीम ( Rescue team) मौके पर पहुंच गयी। तेंदुए के घर से भागने की घटना एक सीसीटीवी ( CCTV) में भी कैद हुई है।

बताया जाता है कि पिछले तीन दिन पहले यमुना ब्रिज स्टेशन ( Yamuna bridge station) के पास झाड़ियों में कुछ बच्चों ने तेंदुआ देखा था जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है। लोग तेंदुए के आने से दहशत में थे लेकिन मंगलवार ( Tuesday) को तेंदुआ एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीता नगर की जाट वाली गली में पहुँच गया।

पीड़ित सुमित ने बताया कि सुबह छह बजे करीब घर का मुख्य द्वार खुला था। तभी तेंदुआ घुस आया और कमरे में बैठ गया। वो कमरे में पहुँचे तो तेंदुए ने उनके पैर पर पंजा मारकर घायल कर दिया और बस्ती की ओर भाग गया। पड़ोस में सोनू की आठ वर्षीय बेटी यशस्वी घर के बाहर बैठी थी। तेंदुआ उसकी ओर जा रहा था तो शोर मचाकर बच्ची को बचा लिया गया।

बस्ती में तेंदुए के आने से लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों के गेट बंद कर लिए। बताया जाता है कि तेंदुआ पास में स्थित एक गोदाम में पहुँच गया। उस समय मालिक सोहेल काम कर रहा था। तेंदुआ को देखकर सोहेल दहशत में आ गया। बाहर निकलकर उसने शटर गिराकर तेंदुए काे गोदाम में ही बंद कर दिया। उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग पहुंच गए। वाइल्ड लाइफ की रेस्क्यू टीम और पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Related Articles