Home » जाति सूचक शब्द कहने से रोकने पर किशोर को मारा चाकू, गंभीर रूप से घायल

जाति सूचक शब्द कहने से रोकने पर किशोर को मारा चाकू, गंभीर रूप से घायल

by admin
Knife stabbed, seriously injured for stopping him from saying caste indicator

फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चरी पुरा में जाति सूचक शब्द कहने से रोकने पर एक किशोर ने दूसरे किशोर में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चरी पुरा निवासी रामचरण पिछड़ी जाति का है। उसका पुत्र रोहित उम्र करीब 14 वर्ष घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी गांव के ही एक किशोर ने उसे जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया। जिस पर रोहित ने उसका विरोध किया तो दोनों में हाथापाई हो गई। इसी बीच रोहित को दबंग किशोर ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी पर रोहित के परिजन मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना निवोहरा पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रोहित को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

वहीं इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष निबोहरा सूरज प्रसाद के अनुसार दबंग किशोर के खिलाफ तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रोहित का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles