Home » यमुना में नहाने गए झारखण्ड के मजदूर की डूबने से मौत, शव तैरता मिला

यमुना में नहाने गए झारखण्ड के मजदूर की डूबने से मौत, शव तैरता मिला

by admin

आगरा। शुक्रवार शाम फतेहाबाद क्षेत्र में विद्युत टावर पर काम करने वाले झारखण्ड के एक मजदूर ‌की यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी, शनिवार सुबह उसका शव यमुना में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद क्षेत्र के चर्रपुरा धारापुरा में विद्युत टावर पर झारखण्ड के मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से तीन मजदूर शुक्रवार शाम यमुना नदी में नहाने गए इनमें ठैना माझी, पूरन टुंडू, वासुदेव बेसुरा नहाने गए। अचानक से ठैना का पैर फिसल गया, गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं मिला। बाद में ग्रामीण गोताखोरों ने खोजबीन की परन्तु उसका पता नहीं चल सका, शनिवार सुबह उसका शव यमुना में तैरता मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles