Home agra जलकल विभाग के कर्मचारी को दिनदहाड़े मारी गोली

जलकल विभाग के कर्मचारी को दिनदहाड़े मारी गोली

by admin
Jalkal department employee shot in broad daylight

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जलकल विभाग के एक कर्मचारी को बदमाश द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी बाइक से कहीं जा रहा था।

सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जलकल विभाग के एक कर्मचारी को बदमाश द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सुनसान इलाके में बदमाश ने पता पूछने के बहाने उसके पैर में गोली मार दी। गोली कर्मचारी के पैर में लगी और आर पार हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आगरा एसपी सिटी विकास कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घायल कर्मचारी हर्षित शर्मा पुत्र अशोक शर्मा जलकल विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं जो कि बालूगंज का निवासी है। वह किसी काम से अपनी बाइक से जा रहा था। सुनसान इलाके में बदमाश ने पता पूछने के बहाने उसके पैर में गोली मार दी। तभी पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो कर्मचारी की बाइक सड़क पर गिरी पड़ी थी और कर्मचारी वहीं घायल अवस्था में था।

एसपी सिटी ने बताया कि कर्मचारी हर्षित को गोली किसने और क्यों मारी है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: