Home » दरोगा को खंबे से बांधा, पीट पीटकर किया अर्धनग्न, वीडियो वायरल

दरोगा को खंबे से बांधा, पीट पीटकर किया अर्धनग्न, वीडियो वायरल

by admin

Agra. खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने खाकी को दागदार बना दिया है। दारू के नशे में एक दरोगा दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। कमरे में सो रही लड़की से जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में दरोगा को पकड़ लिया। तब तक शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इक्ट्‌ठा हो गए। ग्रामीणों ने दरोगा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो आक्रोशित हो गए। दरोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस बुला ली। आधी रात जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरोगा खंभे में अर्द्धनग्न अवस्था में बंधा था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

बेटी के चीखने पर जागे परिजन

घटना बरहन इलाके के गांव तिहेया की है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्‌ठा हो गए। सामने आया कि घर में घुसने वाला शख्स बरहन थाना पर तैनात दरोगा संदीप कुमार है। इसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए। कहा कि जिन पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं हमारी बहू-बेटियों पर गंदी नजर डाल रहे हैं।

मुक़दमा हुआ दर्ज़

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि, ”आरोपी दरोगा संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी आदेश कर दिए गए हैं।

किसानों ने बरहन थाने पर दिया धरना

बताया जाता है कि दरोगा की करतूत से तो ग्रामीण पहले से ही आक्रोशित थे लेकिन इस दरोगा को बचाने में भूमिका निभाने वाले सिपाही और दरोगा के खिलाफ भी अब किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। भारी संख्या में किसान और ग्रामीण थाना बरहन पहुंचे, यहां पर उन्होंने धरना दिया और जमकर हंगामा काटा। किसान नेताओं ने दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment