आगरा। थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना फेस टू में अंकुर पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। आपको बता दें क्षेत्रीय निवासियों को जलभराव और सीवर से इतनी परेशानी होने लगी है कि उनको और उनके बच्चों को गंभीर बीमारियों ने घेर लिया है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार शासन और प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
इसी को लेकर आज क्षेत्रीय महिलाओं ने आगरा फिरोजाबाद नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। किसी भी गाड़ी को इधर से उधर नहीं निकलने दिया। जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर बमुश्किल जाम खुलवाया।