Home » कागारोल में मकान की छत गिरने से 9 लोग दबे, 3 मासूमों की मौत से मचा कोहराम

कागारोल में मकान की छत गिरने से 9 लोग दबे, 3 मासूमों की मौत से मचा कोहराम

by admin
In Kagarol, 9 people were buried after the roof of the house collapsed, the death of 3 innocent people created a ruckus

आगरा। थाना कागारोल क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है कि एक मकान की छत ढह जाने से उसमें रह रहे 9 लोग मलबे में दब गए। मकान ढहने की खबर स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कागारोल थाना क्षेत्र के कागारोल कस्बे में हाकिम सिंह का मकान है जिसके परिवार में 9 लोग रहते हैं। रात के वक्त परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे, तभी छत ढह जाने की घटना हुई और उसमें परिवार के सभी सदस्य दब गए। इस घटना में जिन तीन मासूमों की मौत हुई है उसमें मयंक पुत्र राजेश, प्राची पुत्र राजेश और रोशनी पुत्री अनिल है जिनकी उम्र 5, 3 और 8 साल की बताई जा रही है। वहीं घायल बाकी 6 लोगों का एस एन मेडिकल कॉलेज में इलाज़ चल रहा है।

Related Articles