Home » पीड़ितों के तंबू उखाड़ने वाले वन विभाग को नहीं दिखाई देता अवैध खनन

पीड़ितों के तंबू उखाड़ने वाले वन विभाग को नहीं दिखाई देता अवैध खनन

by admin

आगरा। चंबल में बाढ़ आने के बाद जैसे ही चंबल नदी में पानी उतरने लगा खनन माफियाओं के हौसले फिर से बुलंद हो गए। खनन माफियाओं ने एक बार फिर से अवैध रूप से खनन करना शुरू कर दिया है जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खनन माफिया जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे है।

ताजा मामला थाना पिनाहट क्षेत्र के पिनाहट घाट का है। खनन माफिया प्रतिबंधित चम्बल सेंचुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े जेसीबी से अवैध खनन करा रहे है। मिट्टी के अवैध रूप से हो रहे खनन में करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉलिया लगी हुई है। बताया जाता है कि आये दिन इस प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत वन विभाग और प्रशासन से की है लेकिन शायद प्रशासन और वन विभाग कुम्भकरण की नींद सोया हुआ है। इसलिए अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है और अवैध खनन भी नही रुका है। वन विभाग की इस कार्यप्रणाली से अब सवाल खड़े होने लगे है।

लोगों का कहना है कि बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने चंबल सेंचुरी क्षेत्र में तंबू लगाकर रह रहे थे तो विभाग ने तुरंत कार्यवाही कर उनके तंबू उखाड़ दिए। वन विभाग को पीड़ितों के तंबू दिखाई दिए लेकिन यह अवैध खनन दिखाई नही देता जो दिनदहाड़े होता है।

Related Articles

Leave a Comment