Home » यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को लेकर आईजी रेंज आगरा सख़्त, हटाई जाएंगी अवैध दुकानें

यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को लेकर आईजी रेंज आगरा सख़्त, हटाई जाएंगी अवैध दुकानें

by admin

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ती जा रही वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। यमुना की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बृहस्पतिवार देर रात अधिनस्थ अधिकारियों के साथ एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। देर रात आईजी रेंज मार्ट टोल प्लाजा पहुंचे उनके साथ मथुरा के एसएसपी और मार्ट के सीओ भी साथ रहे। उन्होंने जेवर टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। आईजी व एसएसपी शलभ माथुर ने कई संदिग्ध लोगों को उठाया और पूछताछ भी की।

आपको बताते हैं चले कि यमुना एक्सप्रेसवे लोगों की सहूलियत के लिए बनाया गया था लेकिन अब यह एक्सप्रेसवे बदमाशों के लिए वारदातों को अंजाम देने का जरिया बन गया है। बदमाश बेखौफ होकर यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रियों को अपना निशाना बना रहे हैं। बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया और लूट की वारदात को लेकर फरार हो गए।

उसी रात मथुरा के जिलाधिकारी एक्सप्रेस वे से गुजर रही थी तभी उनकी गाड़ी माइलस्टोन 62 के पास पंचर हो गई। एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी बाहर उतरे तो शायद उन्हें देखकर बदमाशों ने कोई हरकत नहीं की नही तो उन्हें भी बदमाश अपना निशाना बना सकते थे। इसी दौरान बदमाशों ने माइलस्टोन 63 के पास कानपुर के एक कपड़ा कारोबारी को अपना निशाना बना लिया। मात्र 3 घंटे के अंदर दो बड़ी वारदातें हो गई तो वहीं डीएम की गाड़ी भी पंचर हुई। यमुना एक्सप्रेस पर बढ़ती हुई घटनाओं को लेकर आईजी रेंज सख्त नजर आ रहे हैं।

आईजी रेंज ए. सतीश गणेश ने अधिनिस्थो के साथ यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा की और निरीक्षण के दौरान कई ब्लैक स्पोर्ट को चिन्हित किया जहां अक्सर वारदात हो रही हैं।

आईजी रेंज सतीश ए गणेश का कहना था कि यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह जगह खुले ढाबे और चाय की दुकानो के साथ पंचर की दुकानें सेंध लगा रही है, यह सब अवैध दुकानें है जिनपर बदमाश बैठकर आराम से रेकी कर लेते है। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर खुले अवैध ढाबों को बंद करने के निर्देश दिए है, साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले आगरा और मथुरा दोनों ज़िलों की सुरक्षा का विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं जो गैंग एक्सप्रेस वे पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है उसकी धरपकड़ के भी प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Articles