Home » पति ने बनाई नहाते हुए वीडियो, ससुर रखने लगा गंदी नजर, पत्नी ने की शिकायत

पति ने बनाई नहाते हुए वीडियो, ससुर रखने लगा गंदी नजर, पत्नी ने की शिकायत

by admin
Husband had made a video while taking a bath, father-in-law started keeping a dirty eye, then this happened

आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाली महिला में अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है पति ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। वहीं ससुर भी महिला पर बुरी नीयत रखता है। विरोध करने पर उसे पीटा गया। महिला के परिवारीजनों ने एत्माद्दौला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनापार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी करीब नौ माह पूर्व एत्माद्दौला क्षेत्र के ही रहने वाले युवक से हुई थी। युवती ने बताया कि शादी के एक महीने बाद ही ससुर ने उस पर गलत नीयत डालना शुरू कर दिया। कभी खाना देते समय हाथ पकड़ लेता तो कभी अश्लील हरकतें करने लगता था। युवती ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने भी अपने पिता का साथ दिया। तंग आकर युवती ने अपने परिवारीजनों को सारा घटनाक्रम बताया।

परिवारीजनों ने थाना एत्माद्दौला में आरोपी पति और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसके फोन में महिला की नहाते हुए की वीडियो भी मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles