Home » मानवता : बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर दौड़ी पुलिस, समय से इलाज मिलने से बची जान, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

मानवता : बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर दौड़ी पुलिस, समय से इलाज मिलने से बची जान, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

by admin
Humanity: The police ran with the elderly on the cot, saved their lives from getting timely treatment, the villagers praised

आगरा। आगरा पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा हो रही है। दरअसल एक बुजुर्ग अचानक सीढ़ियों से गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल सहायता के लिए एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने पुलिस के लिए सीढ़ियों से गिरने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बुजुर्ग को चारपाई पर रखकर लगभग 1 किमी तक दौड़ी जिससे सही समय पर इलाज़ मिलने से बुजुर्ग की जान बच गयी।

जानकारी के अनुसार थाना फतेहाबाद के अवंती बाई चौराहे के पास एक मकान में बुजुर्ग सीढ़ियों से गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग हालत नाजुक होने पर घर में चीख-पुकार मच गई परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लग सकता। ग्रामीणों की सूचना पर थाना फतेहाबाद के उपनिरीक्षक सनोज कुमार और संजय कुमार व अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की गंभीर स्थिति देखते हुए उप निरीक्षक के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मी चारपाई पर लिटा कर बुजुर्ग कंधे पर लादकर पैदल ही दौड़े।

बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। कुछ ही समय बाद व्हाट्सएप, टि्वटर, फेसबुक सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा जिसके बाद लोगों ने पुलिस के कार्य की काफी प्रशंसा की। समय पर इलाज मिलने से बुजुर्ग की जान बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उपनिरीक्षक सनोज कुमार और संजय कुमार लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Related Articles