Home » ताजनगरी में कैसा रहा कांग्रेस का भारत बंद, जानिए इस ख़बर में

ताजनगरी में कैसा रहा कांग्रेस का भारत बंद, जानिए इस ख़बर में

by admin

आगरा। पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि, राफेल डील और नोटबंदी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था लेकिन कांग्रेस के भारत बंद का असर आगरा जिले में मिलाजुला असर देखने को मिला। इस बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया।

पुलिस प्रशासन की ओर से शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के साथ साथ जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों के आवास पर सुबह से ही पुलिस बल लगाकर उन्हें नजर बंद कर दिया था लेकिन फिर भी कांग्रेसी हाथों पर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतर आए। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन, जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में हाइवे पर जमकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस के रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए और जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। वहीं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदी नूर के साथ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दौरा करते हुए नजर आए। दोनों ने दुकानदारों से दुकान बंद कर भारत बंद में समर्थन करने की अपील की और दुकाने बंद कराई।

इतना ही नहीं जगह-जगह पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को सामने रखा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेसियों के भारत बंद का मिलाजुला असर आगरा जिले में जरूर देखने को मिला। जहां एक तरफ सोमवार का दिन होने के बावजूद कई बाजार खुले तो कई सारे पेट्रोल पंप बंद थे। कुछ दुकानदारों ने कांग्रेस का साथ देने के लिए अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखें और केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और अबरार हुसैन का कहना था कि पुलिस की ओर से नजर बंद किए जाने के बाद भी उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है। भारत बंद में लोगों का सहयोग उन्हें मिला है और यह सहयोग 2019 में भाजपा को सबक सिखाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण गप्पी और प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना था कि बेहताशा महंगाई और लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों में आम व्यक्ति की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी और जीएसटी से पहले से ही व्यापारी परेशान हैं तो आम व्यक्ति की थाली से रोटी भी महंगाई के कारण कम होती चली जा रही है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर और अजय बालमीक का कहना था कि सरकार की नीतियों को आज जनता ने देख लिया है मोदी के साढ़े 4 साल में एक भी वादा तो पूरा नहीं हुआ लेकिन गरीब किसान और आम व्यक्ति की दुर्दशा जरूर हो गई है।

Related Articles

Leave a Comment