Home » इधर पीड़ित समस्या लेकर समाधान दिवस में पहुंचा, उधर दबंगों ने घर पर बोला हमला, महिलाएं घायल

इधर पीड़ित समस्या लेकर समाधान दिवस में पहुंचा, उधर दबंगों ने घर पर बोला हमला, महिलाएं घायल

by admin
Here the victim reached the solution day with the problem, on the other hand the bullies attacked the house, the women were injured

Agra. पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए शनिवार को थाना दिवस में पहुँचा था। वह अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखता इससे पहले ही एक फोन ने पीड़ित के होश उड़ा दिए। दबंगों ने पीड़ित के घर पर हमला बोल दिया। महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलते ही पीड़ित घर पहुँचा और घायल महिलाओं को अस्पताल लेकर पहुँचा।

घटना सैंया थाना क्षेत्र के झील का पूरा गांव की है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार शनिवार को पीड़ित दर्शन सिंह पुत्र लाखन सिंह जमीनी विवाद को लेकर थाना दिवस में शिकायत करने के लिए गया था। तभी पीछे से 10 से 12 दबंगो ने घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिलाओं से दबंगों ने अभद्रता करने के साथ मारपीट की जिसमें महिलाएं घायल हो गयी।

पीड़ित ने इस घटना में नामजद तहरीर दी है। पीड़ित दर्शन सिंह ने कप्तान कुशवाह, गंगा प्रसाद और विजेंद्र सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles