Home » पानी का संकट झेल रहे आधे शहर को आज शाम मिलेगी राहत

पानी का संकट झेल रहे आधे शहर को आज शाम मिलेगी राहत

by admin
Water crisis will remain in Agra till tomorrow, Ganga water supply affected

आगरा। पिछले सात दिन से आधे शहर को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। जिन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है, वहां तड़के सुबह से ही पानी के लिए दौड़ शुरू हो जाती है। वहीँ जलकल विभाग के अफसरों का दावा है कि आज शुक्रवार दोपहर तक पाइप लाइनों में पानी पहुंचेगा। शाम को जलापूर्ति पूरी तरह सुचारु हो जाएगी।

बताते चलें कि पालड़ा फॉल से गंगाजल नहीं मिल पाने से 14 अक्तूबर से शहर के जीवनी मंडी व सिकंदरा वाटर वर्क्स से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। तीन दिन से तो सुबह और शाम आधा घंटे भी सप्लाई नहीं दी जा रही। इलाकों में पानी के टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे। त्यौहार के दिनों में लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है।

जलकल के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 50 एमएलडी गंगाजल गुरुवार को जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को दिया। लाइनों में पानी शुक्रवार सुबह तक पहुंचेगा। शाम को सुचारू रूप से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment