Home » आगरा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, ताजनगरी की पर्यटन संस्कृति से होंगी रूबरू

आगरा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, ताजनगरी की पर्यटन संस्कृति से होंगी रूबरू

by admin

आगरा। तीन दिवसीय आगरा प्रवास पर आई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को आगरा पहुंच गयी। आगरा एयरपोर्ट पर महापौर नवीन जैन, जिलाधिकारी एन जी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को रिसीव किया और उनका स्वागत सत्कार किया। महामहिम राज्यपाल को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महापौर नवीन जैन प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर महापौर नवीन जैन की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ शिष्टाचार भेंट हुई और पहली बार आगरा आगमन पर उनका अभिनंदन भी किया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान महापौर नवीन जैन ने आगरा को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी।

आगरा तीन दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ताजमहल आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का राज्यपाल दीदार करेंगी। मंगलवार को सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद शाम 6 बजे कलाकृति में होने वाले लाइव शो को देखने के लिए पहुँची, गुरुवार को राज्यपाल सुबह 9:30 पर ताजमहल का दीदार करेंगी और 11:00 बजे आगरा किला का करेंगी भ्रमण करेंगी। दोपहर को सर्किट हाउस में भोजन और शाम को 4 बजे फतेहपुर सीकरी देखने के लिए पहुचेंगी। फतेहपुर सीकरी से लौटने के बाद राज्यपाल शाम 6:00 बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात भी करेंगी।

शुक्रवार को 11:00 बजे डॉ अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और प्रतिभावान छात्रों को सम्मनानित करेंगी और फिर उसी दिन सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से आगरा से रवाना हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Comment