Home » सरकारी दस्तावेज चोरी, ब्लाक प्रशासन में हड़कंप

सरकारी दस्तावेज चोरी, ब्लाक प्रशासन में हड़कंप

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी में ताजगंज थाना क्षेत्र में आगरा शमशाबाद मार्ग पर स्थित ब्लॉक बरौली अहीर में चोरों ने चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।इस ब्लॉक की प्रमुख गीता सिंह है।

शुक्रवार सुबह ब्लाक प्रमुख गीता सिंह को सूचना मिली कि ब्लॉक बरौली अहीर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
चोर कई महत्वपूर्ण और सरकारी दस्तावेज़ चुरा कर ले गए। इस सूचना पर ब्लाक प्रमुख गीता सिंह के पुत्र रोहतान सिंह मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे रोहतान सिंह ने पाया कि चोरों ने पूरे ब्लॉक के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह के पुत्र रोहतान सिंह के मुताबिक चोरों ने तीन इनवर्टर सहित सरकारी दस्तावेज भी चोरी कर लिए है।

ब्लॉक के अंदर चोरी होने की सूचना से ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लॉक के अंदर चोरी की वारदात की सूचना ब्लाक प्रमुख गीता सिंह के पुत्र रोहतान सिंह ने पुलिस को भी दे दी है।

वहीं ब्लॉक प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर चोरी का आकलन और जांच पड़ताल भी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Comment