Home » तीर्थ धाम बटेश्वर में दिखी अयोध्या की झलक, दीपोत्सव पर जगमगाये 1 लाख दीपक

तीर्थ धाम बटेश्वर में दिखी अयोध्या की झलक, दीपोत्सव पर जगमगाये 1 लाख दीपक

by admin
Glimpses of Ayodhya seen in Teerth Dham Bateshwar, 1 lakh lamps lit on Deepotsav

आगरा जनपद के तीर्थ धाम बटेश्वर में ऐतिहासिक शिव मंदिर श्रंखला के साथ यमुना की लहरें दीपोत्सव में 1 लाख दीपकों से झिलमिला गई। खूबसूरत नजारे का सैकड़ों की संख्या में लोग गवाह बने और आयोजन कार्यक्रम की जमकर सराहना की गई।

जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह तीर्थ धाम बटेश्वर में इस वर्ष भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन परमार्थधाम बटेश्वर के तत्वाधान में संस्थापक बृजेश शास्त्री द्वारा टीम भारतीय के सहयोग से किया गया। जहां टीम भारती के संस्थापक घनश्याम भारतीय एवं राहुल शर्मा के सहयोग से अन्य कार्यकर्ताओं ने यमुना के घाटों पर दीपकों को सजाने का कार्य किया। बुधवार की देर शाम को 1 लाख दीपकों के जलने से ब्रज की काशी बटेश्वर की भोले की मंदिर श्रंखला के साथ यमुना की लहरें जगमगा उठी।

दीपों की रोशनी से चारों तरफ अयोध्या नगरी जैसा नजारा देखने को मिला। यमुना के घाटों पर जलते हुए दीपकों में महाकाल की आकृति लिखी हुई नजर आई। साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ बटेश्वर के मंदिर पुजारियों द्वारा यमुना की महाआरती कार्यक्रम भी किया गया चारों तरफ बम भोले के जयकारों और जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान था। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दूरदराज से लोग पहुंचे। तो वही कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बटेश्वर में पूजा अर्चना करने पहुंचने की सूचना पर आगरा जिला के भारी संख्या में सपा नेता बटेश्वर धाम पहुंच गए। मगर किसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द हो गया और वह बटेश्वर नहीं पहुंचे।

Glimpses of Ayodhya seen in Teerth Dham Bateshwar, 1 lakh lamps lit on Deepotsav

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, सपा नेता आरपी सिंह, एवं कृष्णा सिंह के साथ जिलाध्यक्ष मदसूदन शर्मा दीपोत्सव कार्यक्रम का गवाह बने। परमार्थ धाम बटेश्वर द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सपा नेता रामजी लाल सुमन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा बटेश्वर तीर्थ ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म स्थली भी है। बटेश्वर के विकास के जो वादे किए गए भाजपा सरकार उसे आज तक पूरे नहीं कर पाई है।

Related Articles