Home » यमुना एक्सप्रेसवे किनारे सूटकेस में मिली युवती की लाश, पुलिस छानबीन में जुटी

यमुना एक्सप्रेसवे किनारे सूटकेस में मिली युवती की लाश, पुलिस छानबीन में जुटी

by admin

शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर एक लाल रंग के ट्रॉलीबैग मिला। जानकरी होने पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने जैसे उस ट्राली बैग को खोला तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। उस ट्राली बैग में एक लड़की की लाश निकली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और मृतक युवती के बारे में पता नहीं लग सका।

युवती के सीने में गोली लगी हुई थी।इससे साफ था कि युवती की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरकर यह फेंक दिया गया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राया कट के सर्विस रोड पर स्थित राजकीय कृषि फार्म के पास दोपहर में पुलिस को सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें लड़की का शव था। युवती के सीने में गोली लगी थी। इससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर में कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। सूचना पर सीओ महावन आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। युवती ने काले रंग की टी शर्ट और लोअर पहन रखा है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। सीओ ने बताया कि युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार युवती की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। युवती का रंग गोरा, काले बाल सलेटी कलर की टी शर्ट हाफ बाजू की जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ था। युवती ने नीला और सफेद रंग का प्लाजो पहना हुआ था। युवती के बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी।

पुलिस को संभावना है कि युवती की हत्या कहीं और की गई। फिर सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंक दिया। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment