Home » आसाराम बापू के आश्रम में मिला लड़की का शव, 4 दिन से थी लापता

आसाराम बापू के आश्रम में मिला लड़की का शव, 4 दिन से थी लापता

by admin
Girl's body found in Asaram Bapu's ashram, was missing for 4 days

आसाराम बापू का आश्रम एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी एक कार से लड़की का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोगों ने आश्रम पर हंगामा शुरू कर दिया। शव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लड़की अपने घर से 4 दिन पहले गायब हो गई थी, जिसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से मिला है। कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव बरामद मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अलावा पूरे आश्रम को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है।

Girl's body found in Asaram Bapu's ashram, was missing for 4 days

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के विमौर इमलिया गुरुदयाल गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम की है। वहीँ मृतक लड़की की माँ ने 7 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़ कराया है।

Related Articles