Home » बंदूक की नोंक पर बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बंदूक की नोंक पर बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज

by pawan sharma

फतेहाबाद। थाना डौकी के अंतर्गत एक गांव में रविवार को अपने खेत पर चारा लेने गई एक 11 वर्षीय बालिका से बंदूक की नोक पर जबरदस्ती दुर्ष्कम कर लिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर बंदूकधारी व्यक्ति ने पीछे से पीड़िता को लात मार दी। पीडिता के साथ में अन्य बालिकाओं घटना को देखा तो भाग कर अपने गांव गई और घटना की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों के आने पर आरोपी यमुना में कूदकर भाग निकले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय किशोरी चारा लेने के लिए खेत में गयी थी। उसके साथ गांव के अन्य बच्चे भी थे तभी दो लोग आये जिनमें से दुनाली बंदूक थी। उसने बालिका को दबोच लिया। अन्य बच्चियों ने दौड कर उसकी सूचना दी। पीडिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ थाना डौकी में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीडिता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए आगरा भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment