आगरा। बीच सड़क पर एक नशेबाज की आशिकी का भूत पब्लिक और एक महिला ने जमकर उतारा।मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह चौराहे का पास का है। बताया जा रहा है कि एक नशेबाज आशिक ने एक महिला के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी कर दी। बस फिर क्या था। गुस्से में आई महिला के शोर शराबा करने पर पब्लिक भी इकट्ठी हो गई थी। पहले महिला ने इस नशेबाज आशिक की आशिकी का भूत उतारा और चप्पलों से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई लगाई।इसके बाद पब्लिक ने भी इस नशेबाज आशिक पर खूब हाथ सेके। नशे बाज आशिक की पिटाई के लाइव वीडियो मून ब्रेकिंग के पास है।
नशेबाज आशिक की पिटाई के चार लाइव वीडियो है। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरीके से महिला हाथ में चप्पल लिए नशेबाज आशिक का भूत उतार रही है।
घंटो तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। दो और वीडियो है। इन वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नशेबाज आशिक को महिला और पब्लिक कैसे सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे हैं।
इस मामले में पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं की गई है।