Home » बैंक और एटीएम को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद घटना

बैंक और एटीएम को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद घटना

by pawan sharma

आगरा। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद भी अज्ञात चोर पर लगाम नही लग पा रही है। अज्ञात चोर बैखोफ होकर बैंक और एटीएम को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट स्थित डीआरएम ऑफिस परिसर का है। डीआरएम ऑफिस परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एसबीआई की इस शाखा को अपना निशाना बनाया और अपने हाथ दिखा दिए। सुबह बैंक पहुँचने पर लोगो को बैंक में चोरी की जानकारी हुई जिसे देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में बैंक अधिकारी मौके पर पहुँचे और क्षेत्रीय पुलिस को सूचित किया। बैंक में चोरी की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी अपने दलबल के साथ पहुँच गयी। अज्ञात चोरों की यह घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी।

बताया जाता है कि चोर छत के रास्ते से रस्सा डालकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। अज्ञात चोरों जिस रास्ते से बैंक के अंदर दाखिल हुए वहां पर लकड़ी की प्लाई लगी हुई थी। लकड़ी की प्लाई को हटाकर चोरों ने बैंक के अंदर रस्सा डाला और अंदर घुस गए चोर बैंक के अंदर बिजली का कटर लेकर गए थे जिसका इस्तमाल केश रूम को काटने में किया गया था। लेकिन कटर से केश रूम नही कट सका जिससे बैंक में रखी नगदी जाने बच गई।

मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार बैंक की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही थे। सुरक्षा गार्ड भी मौजूद नही था। अज्ञात चोरों ने रेकी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्कायड की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है जिनके आधार पर अज्ञात चोरों तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने केश रूम को काटने का प्रयास किया गया था लेकिन वो कट नही सका। बैंक में रखी हुई नगदी सुरक्षित है। बैंक की सुरक्षा को ओर ज्यादा मजबूत करने के इंतजाम किए जाएंगे।

जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते से रास्ते पर चल कर वापस चले गए बैंक के अंदर कोई सुरक्षा गार्ड भी कहना नहीं था। भगवान भरोसे रात में बैंक थी इसके अलावा बैंक की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नही है जैसे चोरों ने आसानी से प्रवेश कर लिया,मौके पर फोरेंसिक, डॉग स्कायड थाना सदर पुलिस पहुच गई,सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment