आगरा। शनिवार प्रातः 10 बजे आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से कुल 05 HOP ON HOP OFF बसों का उद्घाटन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी द्वारा किया जाएगा। ये बसें सिटी कंडक्टेड टूर हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं युक्त, पर्यटकों के लिए एकीकृत बस सेवा के रूप में ताज महल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी हेतु संचालित की जाएंगी। ये बसें पूर्णतः इलेक्ट्रिक, ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस युक्त 5 कैमरे, लाइव ट्रैकिंग ऑन ‘चलो एप’ पर, तथा पूर्णतः वातानुकूलित, जिसमें ई टिकटिंग, गाइड, रूट चार्ट डिस्प्ले बोर्ड, जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को प्रदान किया गया है।
इन बसों हेतु रूट भी निर्धारित किए गए हैं। जिसमें रूट-1 आगरा कैंट से शिल्पग्राम, आगरा फोर्ट,एत्माद्दौला, सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी, आगरा कैंट होगा। रूट-2 आगरा कैंट, शिल्पग्राम, आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला, गुरु का ताल, सिकंदरा से फतेहपुर सीकरी तक रहेगा। प्रति यात्री कीमत टिकट रु.250 रखी गई है। प्रथम दिन विशेष छूट 20% भी मिलेगी।