Home » पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा, ब्राह्मणों में माने जाते हैं कद्दावर चेहरा

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा, ब्राह्मणों में माने जाते हैं कद्दावर चेहरा

by admin
Former minister Ramveer Upadhyay resigns from BSP, is considered a strong face among Brahmins

आगरा। चुनावी उथल-पुथल में एक और पूर्व मंत्री ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री के इस्तीफे के बाद सबकी नजर इस पर है कि वह कौन सी पार्टी ज्वाइन करेंगे। सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय ने फेसबुक पर लेटर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मायावती के नाम अपना इस्तीफा भेजा है। रामवीर उपाध्याय उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मणों का कद्दावर चेहरा माने जाते हैं और वह लगातार कई बार से विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन से पहले बसपा सरकार के पूर्व मंत्री वर्तमान में सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय ने अपना बसपा से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस्तीफे का लेटर जारी किया है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर अपने आदर्शों से भटकने का आरोप लगाया है। रामवीर उपाध्याय के इस्तीफे के बाद अब अटकलें तेज हो गई हैं। उनके कार्यकर्ता संकोच में है कि अब वह भाजपा ज्वाइन करेंगे या सपा।

बता दें कि सभी पार्टियां इस बार ब्राह्मण चेहरों पर दांव लगा रही हैं और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्राह्मणों के कद्दावर नेता माने जाते हैं।

Related Articles